Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में हादसों का दिन रहा रविवार तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
    Uncategorized

    उत्तराखंड में हादसों का दिन रहा रविवार तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    adminBy adminAugust 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में हादसों का दिन रहा रविवार तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड में हुए सड़को हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। उत्तराखंड में इस साल मई तक 659 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में लगभग 409 लोगों की मौत हो चुकी हैं,जबकि 500 से ऊपर लोग घायल हुए। पिछले साल मुकाबले इस साल राज्य में सड़क हादसों के आंकडों में काफी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को एक बार फिर से उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों को मौत हो गई।

    देहरादून जिले के त्यूनी से सुबह-सुबह खबर मिली की यहा एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। रविवार सुबह यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब,उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिर गया। जिससे इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देहरादून में जीएमएस रोड पर रविवार सुबह दो जगह पर दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो छात्रों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे शनि मंदिर के पास हुई। जिसमें एक बाइक सवार ने आईएसबीटी की तरफ जाते हुए एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया।

    मूल रूप से बिहार निवासी, रघुवीर ठाकुर(65 वर्ष ) पुत्र स्व लालसर ठाकुर वर्तमान निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, गौतम(22 वर्ष)पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर, मिजोरम व नियोन चकमा(20 वर्ष) पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे, मिजोरम की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा सुबह करीब 6:15 बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तब अचानक उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां बाइक सवार विजय सेमवाल(उम्र 26 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले समीर (25 वर्ष )पुत्र कीरत हाल को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version