Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कांवड़ यात्रा: देहरादून से दूर हुई दिल्ली… करनाल होते हुए जाना होगा… देना होगा अधिक किराया
    Uncategorized

    कांवड़ यात्रा: देहरादून से दूर हुई दिल्ली… करनाल होते हुए जाना होगा… देना होगा अधिक किराया

    adminBy adminJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कांवड़ यात्रा: देहरादून से दूर हुई दिल्ली… करनाल होते हुए जाना होगा… देना होगा अधिक किराया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सावन माह की कांवड़ यात्रा की वजह से देहरादून से दिल्ली और देहरादून से टनकपुर, हल्द्वानी की दूरी बढ़ गई है। दोनों ही रूटों पर परिवहन निगम ने बुधवार से किराये की दरें दूरी के हिसाब से बढ़ा दी हैं। कांवड़ यात्रा चलने तक इन बसों से जाने वालों को यही किराया देना होगा। परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बुधवार से परिवर्तित हो गया। अब वॉल्वो, जनरथ और साधारण बसें यमुनानगर वाया करनाल होते हुए दिल्ली जाएंगी। इससे वॉल्वो बसों का किराया 888 रुपये से बढ़कर 919 रुपये हो गया है। जनरथ बसों का किराया 525 रुपये से बढ़कर 604 रुपये हो गया है। साधारण बसों का किराया 375 से बढ़कर 405 रुपये कर दिया गया है।

    वर्तमान में मेरठ-मुरादनगर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने की सूरत में दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे। सुबह केवल दून से जाने वाली बसों का मार्ग परिवर्तन हुआ था, लेकिन बिजनौर मार्ग पर भीड़ बढ़ने के कारण ऋषिकेश और हरिद्वार से जाने वाली बसें भी सहारनपुर एक्सप्रेस-वे होते हुए ही दिल्ली भेजी गईं। यह बसें पहले देहरादून आ रहीं, फिर दिल्ली जा रहीं। इससे बसों का किराया बढ़ गया है।

    कांवड़ की वजह से रास्ते बंद होने के चलते मथुरा की बस सेवा फिलहाल परिवहन निगम ने बंद कर दी है। इस रूट पर अभी कोई भी बस नहीं चलेगी। आगरा की सेवा भी रास्ते पर निर्भर करेगी। निगम प्रबंधन के मुताबिक, संभव हुआ तो आगरा की बस जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने बुधवार की सुबह से ही सभी बसों की टिकट मशीनों में बढ़े हुए किराये की दरें अपडेट कर दी हैं। इसके बावजूद अगर कहीं रूट डायवर्जन मिलता है तो कंडक्टरों को बढ़ी दूरी के हिसाब से किराया वसूली का विकल्प दिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून दिल्ली बस पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version