Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ में दर्दनाक हादसा, कंडी से गिरकर गहरी खाई में गिरा पांच साल का बच्चा, हुई मौत
    Uncategorized

    केदारनाथ में दर्दनाक हादसा, कंडी से गिरकर गहरी खाई में गिरा पांच साल का बच्चा, हुई मौत

    adminBy adminJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ में दर्दनाक हादसा, कंडी से गिरकर गहरी खाई में गिरा पांच साल का बच्चा, हुई मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग में लिंचौली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि यह बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में कंडी से अचानक बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद से नेपाली मजदूर मौके से फरार है जबकि पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से विजय कुमार गुप्ता पत्नी ऋतु गुप्ता, दो बच्चों सहित छह लोगों के साथ बीते एक जुलाई को केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे। गौरीकुंड से ऋतु अपने पांच वर्षीय बेटे शिवा के साथ घोड़े से केदारनाथ लिए रवाना हुई, जबकि पति, उनकी बेटी व दो अन्य लोग पैदल चल रहे थे। उन्होंने महिला को भीमबली में रुकने को कहा था। महिला बच्चे के साथ भीमबली में पहुंचकर घोड़े से उतर गए। यहां कुछ देर इंतजार करने के बाद वह बच्चे के साथ धाम की ओर पैदल ही चलने लगी। रामबाड़ा में शिवा ने पैदल चलने में असमर्थता जताई। इसी दौरान केदारनाथ से एक कंडी संचालक नेपाली मजदूर लौट रहा था।

    महिला ने बच्चे को कंडी से केदारनाथ ले जाने का मोलभाव किया, तो 2000 रुपये तय हुआ। इसके बाद कंडी संचालक बच्चे को लेकर धाम की ओर चला गया और महिला पैदल ही धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान लगभग 6:30 बजे शाम को लिनचोली में कंडी से किसी बच्चे के गिरने की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई से बच्चे का शव बरामद किया। इसी दौरान बच्चे के माता-पिता व अन्य लोगा भी मौके पर पहुंचे, तो शिवा के शव को देखकर बिलखने लगे। रविवार को बच्चे के माता-पिता ने सोन प्रयाग कोतवाली पहुंचकर आरोपी कंडी संचालक के खिलाफ तहरीर दी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कंडी यात्रा केदारनाथ यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version