Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा : पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत…आज भी भारी बारिश
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा : पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत…आज भी भारी बारिश

    adminBy adminJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मानसून की दस्तक के चंद घंटे के भीतर ही भूस्खलन समेत अन्य कारणों से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। शुक्रवार को देहरादून में सुबह हल्‍की बूंदाबांदी हुई है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में दूसरे दिन भी बंद है। वहीं , बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ के पास सुबह से बंद था, जिसे शुक्रवार को सुबह सात बजे सुचारू कर दिया। चमोली में गुरुवार रात से हो रही बारिश थमी हुई है। इस वक्त रुद्रप्रयाग जिले में बारिश थमी हुई है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से राजस्थान से आए एक यात्री की मौत हो गई।

    बदरीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने दम तोड़ दिया, वहीं गंगोत्री धाम से लौट रहे एक यात्री के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह सोनप्रयाग से कुछ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एक्रो पुल के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर जयंती लाल (50) बांसवाड़ा राजस्थान के सिर पर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में चल रही मयूरी (30) पत्नी धर्मेंद्र निवासी अहमदाबाद गुजरात, अवन सिंह (59) पुत्र मीर सिंह निवासी झज्जर सुरहती, हरियाणा और विकास (24) पुत्र वीरचंद्र, निवासी नेपाल घायल हो गए।

    बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सोनप्रयाग से वीरवार सुबह 8:30 बजे के बाद केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी। इससे पूर्व सुबह 6 से 8 बजे तक 980 यात्री धाम के लिए रवाना हो गए थे, जो दोपहर बाद तक केदारनाथ पहुंच गए थे। उधर, बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। केदारनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन को प्रशासन वहां के मौसम पर बारीकी से नजर रखे हुए है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान केदारनाथ का मौसम पल-पल रंग बदलता रहता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने मौसम व आपदा प्रबंधन विभाग से रोजाना केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग के पड़ावों के लिए मौसम का विशेष बुलेटिन जारी करने का अनुरोध किया था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version