Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: बारात में दोस्त को नहीं ले गया तो उसने 50 लाख का मानहानि नोटिस भेज दिया
    Uncategorized

    हरिद्वार: बारात में दोस्त को नहीं ले गया तो उसने 50 लाख का मानहानि नोटिस भेज दिया

    adminBy adminJune 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: बारात में दोस्त को नहीं ले गया तो उसने 50 लाख का मानहानि नोटिस भेज दिया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जिगरी दोस्त की शादी में ना जाने पाने का दुख किसे नहीं होता है। लेकिन हरिद्वार के एक युवक को दोस्त की शादी में ना जाने पर ऐसा गुस्सा आया कि उसने 50 लाख रुपए का नोटिस भेज दिया। वो भी अपने ही दोस्त को। फिल्मी कहानी जैसा लग रहा ये वास्तविक मामला उत्तराखंड में हरिद्वार के देवनगर इलाके का है। निमंत्रण देने के बावजूद बारात में नहीं ले जाने पर एक युवक ने अपने दूल्हे दोस्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक इस कदर मानसिक तनाव में आ गया था कि आत्महत्या करने की सोचने लगा था।

    बीती 23 जून को हरिद्वार के आराध्या कॉलोनी के निवासी रवि की शादी हुई। उसने अपनी शादी में आने के लिए अपने मित्र चंद्रशेखर को कार्ड भी दिया था। साथ ही कुछ और कार्ड्स भी दिए और एक लिस्ट। रिश्तेदारों को बांटने के लिए। कार्ड देते समय रवि ने चंद्रशेखर को बताया कि 23 जून की शाम 5 बजे शादी में चलना है। जहां से साथ जाना था वो जगह भी उसने बता दी थी। चंद्रशेखर अपने यार की शादी में जाने के लिए निर्धारित समय से पहले असेंबलिंग पॉइंट पर पहुंच भी गया था। लेकिन दूल्हे राजा को बारात निकालने की इतनी जल्दी थी कि वो और भी जल्दी वहां से बारात लेकर चला गया।

    उधर चंद्रशेखर असेंबलिंग पॉइंट पर दूसरे रिश्तेदारों के साथ इंतजार करता रहा। बारात का कुछ अता-पता ना चलने पर उसने रवि को फोन मिलाया। दूसरे रिश्तेदारों ने भी फोन किया। सारा माजरा बताया। लेकिन दूल्हे रवि ने जो जवाब दिया उसने चंद्रशेखर का मूड खराब कर दिया। खबर के मुताबिक रवि ने अपनी गलती मानने के बजाय कहा कि वो तो बारात लेकर जा चुका है और वहां बचे लोग अब वापस चले जाएं। इस पर मौके पर खड़े बारातियों ने शादी के कार्ड बांटने वाले दोस्त चंद्रशेखर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यही बात चंद्रशेखर के दिल पर लग गई।

    चंद्रशेखर के वकील ने बताया कि इस बात को चंद्रशेखर ने अपना अपमान समझा और वह इस कदर मानसिक तनाव में आ गया कि आत्महत्या करने की सोचने लगा और दूल्हे पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये के मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस अपमान को लेकर न्याय दिलाने का भरोसा देकर उन्होंने चंद्रशेखर को आत्महत्या करने से रोका। चंद्रशेखर ने अपने दोस्त दूल्हे को फोन करके मानहानि का नोटिस भेजने की बात बताई। मगर इसके बाद भी उसके दोस्त ने जब उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया तो उसने दूल्हे को 50 लाख रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजते हुए तीन दिन में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar shadi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version