Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»21 जून: योग दिवस पर उत्तराखंड में केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश तक आयोजन… देखें तस्वीरें
    Uncategorized

    21 जून: योग दिवस पर उत्तराखंड में केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश तक आयोजन… देखें तस्वीरें

    adminBy adminJune 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    21 जून: योग दिवस पर उत्तराखंड में केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश तक आयोजन… देखें तस्वीरें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी पर विशेष आयोजन हो रहा है। वहीं ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद हैं। वहीं राज्‍य में आज 8वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई आयोजन हो रहे हैं। राज्‍य में 75 स्‍थानों पर योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्‍य कार्यक्रम ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित किया गया है। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी योगाभ्‍यास किया गया। यहां साधकों ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर योग आसन किए।

    कोरोना के दो साल बाद योग नगरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे बह रही मंद-मंद बयार के बीच काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं करने पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे। आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोग योग किया।

    ऋषिकेश ने योगनगरी के रूप में देश-विदेश में ख्याती प्राप्त की है। यहां विश्वभर से लोग योग, अध्यात्म और ध्यान का ज्ञान ग्रहण करने आते हैं। हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा राम देव योग करवाया। इस दौरान बच्‍चों और लोगों ने योग किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगरपालिका डोईवाला परिषद की ओर से डोईवाला में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, निजी संस्थान, सरकारी विभागों में भी योग दिवस पर आयोजन हो रहे हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar yoga day उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version