Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कॉर्नर किक से छाया उत्तराखंड का मैसी हेमराज… सीएम धामी भी हुए फैन… देखिये VIDEO
    Uncategorized

    कॉर्नर किक से छाया उत्तराखंड का मैसी हेमराज… सीएम धामी भी हुए फैन… देखिये VIDEO

    adminBy adminJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कॉर्नर किक से छाया उत्तराखंड का मैसी हेमराज… सीएम धामी भी हुए फैन… देखिये VIDEO
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग उसे उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है। हेमराज वर्तमान में देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहणी हैं।

    67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक करके पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। सीएम से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें ताकि गरीब परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। हेमराज की टीम मुनस्यारी ब्वायज ने यह मैच 9-0 से जीता। हेमराज मुनस्यारी तहसील के ग्राम सभा जोशा गांधीनगर गांव के रहवासी हैं। हेमराज 5 भाई बहन हैं।

    https://www.dainikujala.in/wp-content/uploads/2022/06/287238472_1193180538097597_911984198381700713_n.mp4

    हेमराज से जब वायरल वीडियो के बारे में और मुख्यमंत्री के ट्वीट के बारे में बताया गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें जिससे निर्धन परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही राज्य तथा इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना सकें। साल 1940 के चलते खीम सिंह सौन, भैरव जंग थापा और त्रिलोक बसेड़ा सहित अन्य व्यक्तियों ने मिलकर एक फुटबाल टीम बनाई थी, जिसका नाम स्टेशन टीम था। उस वक़्त शहर की यह पहली फुटबाल टीम थी। फुटबाल के आरभिंक मुकाबले स्टेशन टीम हाईस्कूल टीम के बीच हुआ करते थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar uttarkahand messi उत्तराखंड का मैसी उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हेमराज जौहरी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version