Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, बैसाखी पर्व पर की गई तिथि घोषित
    Uncategorized

    उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, बैसाखी पर्व पर की गई तिथि घोषित

    adminBy adminApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, बैसाखी पर्व पर की गई तिथि घोषित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।

    ओंकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि बैसाखी पर 14 अप्रैल को प्रात: 9 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ व मर्कटेश्वर मंदिर परिसर मक्कूमठ में आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय भगवान तुंगनाथ केदार के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषित की गई। 19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे।

    आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से मद्महेश्वर व तुंगनाथ प्रस्थान का कार्यक्रम भी निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में दोपहर बाद ढाई बजे भगवान बूढ़ा मद्महेश्वर को पुष्प रथ में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर आराध्य की मूर्तियों को झूले से उतारकर गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026

    राहुल गांधी आज भरेंगे उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, अल्मोड़ा में रैली तो पौड़ी में सैनिकों से मुलाकात

    June 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version