Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»भारी बारिश से केदारनाथ रास्ते में भूस्खलन, 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू
    Uncategorized

    भारी बारिश से केदारनाथ रास्ते में भूस्खलन, 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू

    adminBy adminJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारी बारिश से केदारनाथ रास्ते में भूस्खलन, 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्गों पर खतरा बढ़ गया है। श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग के पास भूस्खलन के कारण करीब 40 श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

    इसी बीच, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
    सिलाई बैंड से आगे अभी भी वाहनों की आवाजाही ठप है, हालांकि पैदल रास्ता चालू है लेकिन उसमें भी खतरा बरकरार है।

    बुधवार को स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे 254 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    वहीं, बादल फटने की घटना में लापता सात लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ स्निफर डॉग्स की मदद ले रही है।

    सड़क बह गई, मलबा जमा — रास्ता खोलना बड़ी चुनौती

    ओजरी क्षेत्र में नाले के तेज बहाव से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20–25 मीटर हिस्सा बह गया, वहीं सिलाई बैंड में भारी मलबा और कीचड़ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई है।

    एनएच विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है, लेकिन हार्ड रॉक के कारण परेशानी आ रही है।
    जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा व मार्ग सुचारू करने के प्रयास में लगी हुई हैं।
    254 यात्रियों को पैदल रास्ते से निकालकर वाहनों से बड़कोट भेजा गया और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्था भी की गई।

    प्रशासन का दावा: जल्द खुलेगा मार्ग

    डीएम प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाल किया जाए। इसके साथ ही कुपड़ा मोटर मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version