Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, आरक्षण में अनियमितताओं का मामला गरमाया
    Uncategorized

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, आरक्षण में अनियमितताओं का मामला गरमाया

    adminBy adminJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, आरक्षण में अनियमितताओं का मामला गरमाया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। न केवल चुनाव समय पर नहीं हो पाए, बल्कि सरकार ने आरक्षण लागू करते समय आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को भी दरकिनार कर दिया। गजट नोटिफिकेशन जारी किए बिना आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई, जिसके चलते हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

    संविधान की मूल भावना की अनदेखी का आरोप

    उत्तराखंड पंचायत संगठन के संयोजक जगत मार्तोलिया ने आरोप लगाया कि आरक्षण लागू करने में संविधान की मूल भावना की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि पुराने रोस्टर को खत्म कर नए सिरे से रोस्टर तैयार किया गया, जिससे कई वर्गों को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहला मौका है जब अधिसूचना जारी होने के बाद हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाई है।

    प्रशासक चयन में भी बदली गई व्यवस्था

    भाकपा माले के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने बताया कि पहले शासन ने पंचायतों में प्रशासक के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त करने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में यह आदेश रद्द कर निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को ही प्रशासक बना दिया गया। यह बदलाव अपने आप में असाधारण है और इससे शासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    याचिकाकर्ता बोले – चक्रीय आरक्षण क्रम टूटा

    हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले मुरारी लाल खंडेवाल का कहना है कि आरक्षण का चक्रीय क्रम तोड़ दिया गया है और दोहरी व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे पारदर्शिता पर संदेह गहराता है। उनका कहना है कि पंचायतों में लागू आरक्षण में भारी विसंगतियां हैं, जिन पर आज अदालत में सुनवाई होनी है।

    तीन हजार से अधिक आपत्तियां, समाधान अधर में

    जिला प्रशासन को आरक्षण को लेकर 3000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, लेकिन अधिकांश का समुचित समाधान अब तक नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोर्ट चुनाव से रोक हटा भी देता है, तो आरक्षण व्यवस्था को नए सिरे से लागू करना पड़ सकता है।

    शासन का पक्ष

    पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि आरक्षण नियमावली से संबंधित गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया प्रगति पर है और इसे शीघ्र जारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उचित न्यायिक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version