Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    IMA POP 2025: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा सैन्य अफसर

    June 14, 2025

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025

    बड़ी खबर: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान गिरा…232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे सवार

    June 12, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह
    Uncategorized

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    adminBy adminJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। इस बात की पुष्टि खुद इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने की है। उन्होंने बताया कि इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान में कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला खासतौर पर तेहरान के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों पर हुआ। कम से कम 6 महत्वपूर्ण मिलिट्री बेस तबाह किए गए हैं।

    ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के टॉप कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है। सलामी ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे।

    अल-जजीरा के मुताबिक, हमले में दो वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक – मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी भी मारे गए हैं। वहीं, इजराइल का दावा है कि ईरानी सेना के प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी और अन्य कई उच्च अधिकारी भी इस कार्रवाई में मारे गए।

    प्रधानमंत्री नेतन्याहू का राष्ट्र के नाम संबोधन: 10 बड़ी बातें
    हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश को संबोधित किया और स्थिति की गंभीरता को रेखांकित किया। उनके संबोधन की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

    इजराइल अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है।

    यह ‘फैसले की घड़ी’ है – हमें अब नहीं रुका तो भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

    अमेरिका भी मानता है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देने चाहिए।

    अगर कोई देश खुले तौर पर आपको मिटाने की बात करता है, तो उसे हल्के में न लें।

    हमारा युद्ध ईरान की जनता से नहीं, वहां की सरकार से है।

    हम मानते हैं कि ईरानी जनता एक दिन तानाशाही से आज़ाद होगी।

    इजराइल और ईरान के बीच भविष्य में शांति और सहयोग संभव है।

    यह कदम सिर्फ इजराइल के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए है।

    ईरान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिससे पूरी दुनिया अस्थिर हो रही है।

    यह दिन इतिहास में याद रखा जाएगा – जब रोशनी ने अंधकार को चुनौती दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    IMA POP 2025: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा सैन्य अफसर

    June 14, 2025

    कैची धाम मेला 2025: जानें पार्किंग जोन, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक गाइडलाइन

    June 12, 2025

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो

    June 11, 2025

    उत्तराखंड: स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी हफ्ते में एक बार भाषण और निबंध प्रतियोगिता

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version