Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो
    Uncategorized

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो

    adminBy adminJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को दिल्ली में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला से मुलाकात कर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के विस्तार की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक आरआरटीएस का विस्तार होने से राज्य के लोगों को अत्यधिक लाभ होगा।

    मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे जाम और प्रदूषण की समस्या गहराती जा रही है। अगर दिल्ली–मेरठ आरआरटीएस को हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित किया जाए, तो पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचना सुगम हो जाएगा। इस पर सचिव कटिकिथला ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव का परीक्षण किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा, मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव तनमय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव अशोक के.के. मीणा, रक्षा मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार, एमएसएमई मंत्रालय के सचिव सुभाष चंद्र लाल दास, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू से भी मुलाकात की। उन्होंने इन बैठकों में उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से संबंधित मुद्दे रखे और उनके शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया।

    मुख्य सचिव ने राज्य की राजधानी देहरादून में जाम की गंभीर समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि शहरी परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की आवश्यकता है। बैठक के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, किया मोटर्स और जीएसडब्ल्यू जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में ईवी सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए निवेश संभावनाओं का न्योता दिया, ताकि हरित परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

    इन बैठकों से उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड के विकास के कई अहम मुद्दे अब केंद्र सरकार के स्तर पर जल्द ही हल होंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version