Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल
    Uncategorized

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    adminBy adminJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देहरादून के एक निजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेते हुए अपने सपने के बारे में बताया।

    उन्होंने कहा कि देहरादून में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए वह यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस सेवा शुरू करना चाहते हैं, जिसमें करीब 150 लोग एकसाथ एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है।

    गडकरी ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को असंभव मानने की जरूरत नहीं है, क्योंकि “इंपॉसिबल” का मतलब है “आई एम पॉसिबल”। उन्होंने छात्रों से कहा कि राज्य में अच्छी शिक्षा, पर्यावरण, रोज़गार, घर, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलने से ‘डोमेस्टिक हैप्पी ह्यूमन इंडेक्स’ बेहतर होगा।

    इसके अलावा, उन्होंने अफसरशाही पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार में कई अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन वे निर्णय लेने में हिचकते हैं। उन्होंने परफॉर्मेंस ऑडिट की बात करते हुए कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम नहीं करते, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलतियों को माफ किया जा सकता है लेकिन अगर किसी की नीयत गलत है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

    इस तरह नितिन गडकरी ने देहरादून के लोगों के लिए एक नई उम्मीद जताई है कि जल्द ही शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान हो सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version