Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस
    Uncategorized

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    adminBy adminMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के समग्र विकास और आमजन के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार बदलाव और सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।

    कैबिनेट में उत्तराखंड योग नीति और मेगा इंडस्ट्रियल एवं इन्वेस्टमेंट नीति-2025 को स्वीकृति दी गई, जो राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने के साथ ही हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी।

    स्थानीय उद्यम और रोजगार को बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है कि राज्य के विभिन्न विभागों में 10 करोड़ रुपये तक के कार्य अब स्थानीय पंजीकृत फर्मों और व्यक्तियों के माध्यम से कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों (SHGs), एमएसएमई इकाइयों और स्थानीय उत्पादों को सरकारी खरीद में वरीयता देने की व्यवस्था भी लागू की गई है। अब तक स्वयं सहायता समूहों के लिए ऐसी कोई नीति नहीं थी।

    उद्योग नीति से खुलेगा निवेश का द्वार

    कैबिनेट ने उत्तराखंड मेगा इंडस्ट्रियल एवं इन्वेस्टमेंट नीति-2025 को मंजूरी देते हुए प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक प्रतिस्पर्धी गंतव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस नीति के अंतर्गत पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    देश की पहली योग नीति लागू

    उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने सरकारी स्तर पर योग नीति को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि योग को केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और पर्यटन आधारित मॉडल के रूप में विकसित करना इस नीति का उद्देश्य है।

    इस नीति के तहत उत्तराखंड को योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनाने का विजन तय किया गया है। अनुमान के अनुसार इससे 13,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे, 2,500 योग शिक्षकों को योग सर्टिफिकेशन बोर्ड से प्रमाणन दिलाया जाएगा, और 10,000 से अधिक योग प्रशिक्षकों को होमस्टे, होटल और पर्यटन स्थलों में रोजगार मिलेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    May 27, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version