Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 3
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड सरकार ने किए 38 अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
    Uncategorized

    बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड सरकार ने किए 38 अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

    adminBy adminMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड सरकार ने किए 38 अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 25, प्रांतीय सेवा (PCS) के 12 और सचिवालय सेवा के 1 अधिकारी के विभागों में बदलाव किया। आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जबकि कुछ से पुराने दायित्व वापस ले लिए गए हैं।

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से वित्त, कार्मिक एवं सतर्कता, और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे प्रमुख विभाग हटाकर उन्हें दिल्ली स्थित मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को वित्त विभाग के साथ-साथ बीज निगम व तराई विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

    अभिषेक रूहेला को शिक्षा महानिदेशक बनाया गया है जबकि झरना कमठान को वित्त विभाग में अपर सचिव की भूमिका दी गई है। प्रमुख सचिव एल. फैनई को अवस्थापना विकास आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली को गृह विभाग के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग भी सौंपा गया है।

    अन्य बदलावों में सचिव रविनाथ रमन से आयुष विभाग हटाकर दीपेंद्र चौधरी को दिया गया है। सचिव डॉ. वी. षणमुगम को निदेशक ऑडिट बनाया गया है और सचिव विनोद सुमन से राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है जो अब रणवीर सिंह चौहान को सौंपा गया है।

    सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी को नियोजन विभाग की जिम्मेदारी मिली है जबकि सी. रविशंकर अब वन विभाग भी संभालेंगे। ऊर्जा विभाग की रंजना राजगुरू को राजस्व परिषद व चकबंदी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

    प्रांतीय सेवा में भी कई तबादले हुए हैं। वरुणा अग्रवाल को टिहरी का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है, जबकि अनामिका को नैनीताल की CDO की जिम्मेदारी दी गई है। PCS बंशीलाल राणा अब पर्यटन विभाग में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे और चंद्र सिंह धर्मशक्तू को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।

    इसके अतिरिक्त कई अन्य अफसरों के प्रभारों में भी बदलाव हुआ है, जिनमें परीक्षा नियंत्रक, जिला विकास प्राधिकरण, खाद्य नियंत्रक, स्मार्ट सिटी और जीएमवीएन जैसे पद शामिल हैं।

    प्रदेश सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version