Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»भारत-पाक तनाव के बीच साइबर अलर्ट, उत्तराखंड STF हाई अलर्ट मोड पर
    Uncategorized

    भारत-पाक तनाव के बीच साइबर अलर्ट, उत्तराखंड STF हाई अलर्ट मोड पर

    adminBy adminMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारत-पाक तनाव के बीच साइबर अलर्ट, उत्तराखंड STF हाई अलर्ट मोड पर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में साइबर हमले की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अपने साइबर कमांडो को अलर्ट मोड पर भेज दिया है। एक विशेष टीम भी गठित की गई है, जो ऑनलाइन गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है।

    राज्य में पहले भी सरकारी वेबसाइटों पर साइबर अटैक हो चुके हैं, जिससे सरकारी डाटा को नुकसान पहुंचा था। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार निगरानी और सुरक्षा के उपाय पहले से ज्यादा मजबूत किए गए हैं। STF प्रमुख को डीजीपी दीपम सेठ ने साइबर हमले की किसी भी संभावना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

    निगरानी के लिए हाल ही में प्रशिक्षित चार साइबर कमांडो के साथ 10 अन्य विशेषज्ञों की एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी डिजिटल खतरे से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहेगी। संदिग्ध वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, और झूठे कमाई वाले लिंक को चिन्हित कर बंद किया जा रहा है।

    STF की साइबर एडवाइजरी: क्या करें और क्या न करें

    क्या करें:

    केवल सरकारी और आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाएं साझा करें।

    किसी भी खबर, वीडियो या फोटो की सच्चाई की पुष्टि करने के बाद ही शेयर करें।

    फर्जी या भ्रामक पोस्ट की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन को दें।

    पोस्ट करने से पहले सोचें कि उसका समाज पर क्या असर हो सकता है।

    क्या न करें:

    सेना की मूवमेंट या तैनाती से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

    अफवाह या भड़काऊ जानकारी फैलाने से बचें।

    किसी अज्ञात बैंक खाते में पैसे न भेजें, भले ही वह “सरकारी सहायता” का दावा करे।

    किसी अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।

    प्ले स्टोर या ऐप स्टोर के अलावा किसी और स्रोत से ऐप डाउनलोड न करें।

    STF ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version