Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मसूरी में कैंपटी फॉल ने लिया विकराल रूप, सहम गए पर्यटक, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट
    Uncategorized

    मसूरी में कैंपटी फॉल ने लिया विकराल रूप, सहम गए पर्यटक, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट

    adminBy adminMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी में कैंपटी फॉल ने लिया विकराल रूप, सहम गए पर्यटक, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मसूरी में रविवार को तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। कैंपटी फॉल अचानक उफान पर आ गया और पानी का तेज बहाव डराने वाला दृश्य पेश कर रहा था। झरने के साथ मलबा और पत्थर भी नीचे गिरने लगे, जिससे पर्यटकों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर झरने के पास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और कैंपटी फॉल की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया।

    झील में मलबा जमा हो गया, जिससे तीन से चार दुकानों में पानी घुस गया और त्यूणी-मलेथा हाईवे अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है।

    मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड के लिए 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत 13 जिलों में तेज गर्जना, बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उधमसिंह नगर और हरिद्वार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी खतरे की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version