Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुद्रप्रयाग: भीरी में कुसुम गाड़ उफनाया.. पुलिया बहने से जलई गाँव का टूटा संपर्क
    Uncategorized

    रुद्रप्रयाग: भीरी में कुसुम गाड़ उफनाया.. पुलिया बहने से जलई गाँव का टूटा संपर्क

    adminBy adminApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग: भीरी में कुसुम गाड़ उफनाया.. पुलिया बहने से जलई गाँव का टूटा संपर्क
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिछले दो दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली गिरने और भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में भीरी के पास कुसुमगाड़ गदेरा उफान पर आ गया, जिससे जलई गांव में एक कार बह गई। गांव की अनुसूचित जाति बस्ती खतरे की जद में आ गई है और आसपास के गांवों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। साथ ही पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से जलई गांव में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है।

    ओरिंग गांव को जोड़ने वाले भीरी-ओरिंग मोटर मार्ग पर बने दो पुलों के पिलर की नींव बह गई है, जिससे पुल हवा में लटक गए हैं। गांव में कई खेत मलबे की चपेट में आ गए हैं। वहीं, कालीफाट क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, सरसों जैसी रबी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। सब्जियां और फलदार पेड़ भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    गुरुवार शाम ओरिंग के जंगलों में बिजली गिरने के बाद गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव से जलई गांव की सड़कें और पैदल रास्ते बुरी तरह टूट गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को पूरे हालात की जानकारी दे दी है।

    पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव की अनुसूचित जाति बस्ती को खतरा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि पुलों की नींव को नुकसान पहुंचा है और कई जगहों पर मलबा घुस गया है। पेलिंग और भीरी में भी भारी नुकसान हुआ है।

    क्यूंजा घाटी सहित अन्य गांवों में भी ओलावृष्टि और बारिश से हालात खराब हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रास्ता करीब एक घंटे तक बंद रहा। जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version