Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»VIDEO: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई… बरसाए जा रहे हैं डंडे
    Uncategorized

    VIDEO: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई… बरसाए जा रहे हैं डंडे

    adminBy adminFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    VIDEO: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई… बरसाए जा रहे हैं डंडे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रूस यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन से निकलने में भारतीय छात्रों को भीषण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को रोमानिया बॉर्डर पार करने के लिए भारतीय छात्रों के साथ नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने हाथापाई कर आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया। छात्राओं की सुरक्षा के लिए घेरा बनाकर खड़े भारतीय छात्रों के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है। हालत बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस से हमलावरों को तितरबितर कर स्थिति संभाली। इस दौरान बॉर्डर पर छात्रों में भगदड़ मच गई।

    अफरातफरी में ऋषिकेश की एक छात्रा का मोबाइल भी खो गया। हालांकि, आठ घंटे बाद शाम करीब तीन बजे छात्राओं को रोमानिया में एंट्री मिल गई जबकि छात्र अभी इंतजार कर रहे हैं। हरिद्वार से कई छात्र-छात्रा यूक्रेन में फंसे हैं और वहां से निकलने की जद्दोजहद में जुटे हैं लेकिन वह अभी तक निकल पाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। रविवार को वेनिप्रो मे फंसी हरिद्वार की छात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्र-छात्राओं के साथ क्रूर व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें लातों से पीटा जा रहा है। वे चुपचाप इस बर्बरता को सहने को मजबूर हैं।

    छात्रा ने दावा किया कि यह छात्र-छात्राएं शनिवार से रोमानिया बॉर्डर के आसपास ही फंसे हुए हैं। खुद छात्रा ने अपनी आपबीती बयां करते हुए बताया कि उनसे तो अभी तक भारतीय दूतावास ने संपर्क नहीं किया है, ऐसे में उन्हें भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। देर शाम छात्रा ने बंकर मे पनाह लेने का भी वीडियो शेयर करते हुए वतन वापसी के लिए गुहार लगाई ।

    भारतीय लोग यूक्रेन यूक्रेन युद्ध रूस रूस-यूक्रेन रूस-यूक्रेन युद्ध
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version