Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»यूक्रेन संकट: युद्ध के हालात में बंकरों के सहारे धड़क रहे भारतीय छात्रों के दिल, फंसे हैं देवभूमि के कई छात्र
    Uncategorized

    यूक्रेन संकट: युद्ध के हालात में बंकरों के सहारे धड़क रहे भारतीय छात्रों के दिल, फंसे हैं देवभूमि के कई छात्र

    adminBy adminFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    यूक्रेन संकट: युद्ध के हालात में बंकरों के सहारे धड़क रहे भारतीय छात्रों के दिल, फंसे हैं देवभूमि के कई छात्र
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद वहां फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड शासन ने पहल करते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील हो गई हैं। उत्तराखण्ड से शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए राज्य के कई नागरिक यूक्रेन में निवासरत है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड शासन ने इनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

    यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के दिल बंकर के सहारे धड़क रहे हैं। इधर, रूस के हमले के बाद परिजनों की सांसें भी अटकी हुई हैं। वे लगातार फोन पर बातचीत कर हालचाल ले रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। फंसे छात्रों का कहना है कि सरकार ने बंकर बनाकर दिए हैं और कहा है कि हालात बिगड़ने पर इनमें छिप जाएं। पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच चली आ रही तनातनी के बीच कई  छात्रों के अभिभावकों ने उनके टिकट बुक करा दिए थे। इसके लिए एंबेसी से भी हरी झंडी मिल चुकी थी, लेकिन रूस की ओर से यूक्रेन के एयरबेस पर किए गए हमले से स्थिति गंभीर हो गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों को वहां से वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों के स्वजन से भी बात की। मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सूर्यांश की माता रश्मि बिष्ट से बात की। उन्होंने आस्था पोखरियाल और श्रेया सिंह के बारे में भी जानकारी ली। एक अन्य छात्र अंकुर वर्मा के पिता से भी मुख्यमंत्री ने बात की। उन्होंने सभी को यूक्रेन से उनके स्वजन की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया।

    मम्मी आप अपना ध्यान रखना, में ठीक हूं भगवान इस मुसीबत का भी कोई हल जरूर निकालेगा, अब धीरज बनाए रखना। यूक्रेन से बेटे विवेक राठौर की आवाज सुनकर रुड़की निवासी मां मितलेश राठौर का गला भर गया। यूक्रेन में खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान की कीमतें भी बढ़ गई हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण ( उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

    भारतीय लोग यूक्रेन यूक्रेन युद्ध रूस रूस-यूक्रेन रूस-यूक्रेन युद्ध
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version