Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के कामों के बीच है मुकाबला: पुष्कर सिंह धामी
    Uncategorized

    कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के कामों के बीच है मुकाबला: पुष्कर सिंह धामी

    adminBy adminJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के कामों के बीच है मुकाबला: पुष्कर सिंह धामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार थे, तैयार हैं और जीत के प्रति आश्वस्त भी। हम अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांग रहे हैं। भाजपा सरकार के साढ़े पांच साल और वर्ष 2014 से 2022 तक केंद्र सरकार की मदद से राज्य में हुए व चल रहे कार्यों को जनता के बीच रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने को हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य में केंद्र के सहयोग से एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं।

    ऑल वेदर रोड़, भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का विकास किया गया है। जबकि ऋषिकेश कर्णप्रयाग और टनकपुर बाागेश्वर रेल लाइन पर काम चल रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है और अब उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के साथ ही राज्य में एयर कनेक्टिविटी के कई नए रूट विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई 2021 को जब से मैने मुख्य सेवक के रूप में कामकाज संभाला तब से पांच सौ से अधिक बड़े फैसले किए गए।

    उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करेगी। 2025 में रजत जयंती वर्ष तक निश्चित तौर पर वह उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना हो या गरीब कल्याण योजना, भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर तक इनका लाभ पहुंचाने पर फोकस किया है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था और मोदी जी के नेतृत्व में उसे संवारेंगे। कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। उनके काले और खूनी पंजे को जनता जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा का नारा देते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली है।

    aachar sanhita bjp congress devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version