Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी… भाजपा ने शुरू की तैयारियां
    Uncategorized

    कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी… भाजपा ने शुरू की तैयारियां

    adminBy adminOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी… भाजपा ने शुरू की तैयारियां
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ सकते हैं। वे धाम के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ आने की संभावना है। हालांकि, अभी पीएमओ की तरफ से कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बता दें कि केदारनाथ के कपाट छह नवंबर को भैया दूज पर बंद हो जाएंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। तब भी उनके केदारनाथ जाने की संभावना जताई जा रही थी।

    उनके दौरे से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ गए थे। उन्होंने वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक एक हफ्ते पहले उनके सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने भी केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। मोदी के सात अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन उस दिन उनका ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांटों के उद्घाटन के साथ अन्य राज्यों में कार्यक्रम होने से केदारनाथ जाने का कार्यक्रम टल गया था। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि, मोदी कपाट बंद होने से एक दिन पहले केदारनाथ के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी कर सकते हैं। दूसरे चरण में 160 करोड़ के कार्य होने हैं। केदारधाम में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा भी स्थापित होनी है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने कहा भी था कि वह पुनर्निर्माण कार्यों की वर्चुअल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विजयदशमी पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय की घोषणा की गई। धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के दिन बंद होते हैं। इस वर्ष कपाट तय पर्व पर 6 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद किए जाएंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar modi kedarnath pahad news pahad samachar pm modi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version