Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त … उत्तर प्रदेश के एक यात्री की मौत
    Uncategorized

    उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त … उत्तर प्रदेश के एक यात्री की मौत

    adminBy adminSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त … उत्तर प्रदेश के एक यात्री की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार 23 सितम्बर की देर रात को डबरानी व गंगनानी के बीच यात्रियों की एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वाहन में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हुई है, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन तीनों घायलों का उपचार ज़िला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार गुरुवार एक स्विफ़्ट कार रात करीब दस बजे भटवाड़ी से हर्षिल की ओर जा रही थी, लेकिन गंगोत्री धाम से 45 किलोमीटर पहले उत्तरकाशी की ओर गंगनानी के निकट अनियंत्रित होकर कार 100 मीटर खाई में गिरी।

    दुर्घटना के बाद वहाँ सभी की चीख-पुकार मच गयी जिसके बाद भंगेली गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार गिरने की सूचना गंगनानी में ग्रामीणों को दी। जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग के स्वयंसेवक राजेश रावत अन्य ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। कार में सवार दो घायल तो दुर्घटनाग्रस्त कार के पास थे, लेकिन दो व्यक्ति मिसिंग थे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

    हादसे में हर्ष मिश्रा(32) निवासी औरैया उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाहा तीनों निवासी औरैया उत्तर प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व घायलों को निकाला। घायल व्यक्तियों व मृतक के शव को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया। घायलों को पीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

    car accident car-crashes-on-gangotri-highway-in-uttarkashi-one-uttar-pradesh-passenger-killed devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar uttarkashi news उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version