Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: इस जगह में इंडो-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू… 750 अधिकारी और सैनिक शामिल
    Uncategorized

    उत्तराखंड: इस जगह में इंडो-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू… 750 अधिकारी और सैनिक शामिल

    adminBy adminSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: इस जगह में इंडो-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू… 750 अधिकारी और सैनिक शामिल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    15वें भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेना के भव्य मार्च पास्ट के साथ हो गया है। दोनों देशों के सैनिकों ने अपनी-अपनी सेना की धुन पर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल वीएएएम ने दोनों देशों के संयुक्त युद्धाभ्यास उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत नेपाल के संयुक्त युद्धाभ्यास के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की सेना के बीच सद्भाव बढ़ेगा।

    इससे पहले रविवार को दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक एक दूसरे से रूबरू हुए। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देश के सैनिक आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और हथियार संचालन के गुर सीखेंगे। इससे पहले शनिवार को नेपाल के 300 अधिकारियों और सैनिकों का सेना छावनी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नेपाल सेना के दल में 18 अधिकारी, 15 जूनियर कमीशन ऑफिसर और 267 सैनिक शामिल हैं। सेना क्षेत्र में 15-ऑपरेशन सूर्यकिरण का शुभारंभ 20 सितंबर को सेना के ले.जनरल एसएस महल ने किया। युद्धाभ्यास की तैयारियों में जुटे सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में नेपाल से 300 और भारत से 350 सैनिक हिस्सा लेंगे।

    संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक युद्ध कौशल के साथ युद्ध तकनीक का आदान-प्रदान करेंगे। युद्धाभ्यास में सैनिक 14 दिन तक जमीन युद्ध कौशल के साथ आधुनिक तकनीक की बारीकियां सीखेंगे। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच साझा अभ्यास व शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यक्रम किए जाएंगे। दोनों देशों के जवान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध की विधा भी एक दूसरे को सिखाएंगे। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत 2005 में प्लाटून स्तर पर हुई थी. इसे बाद में बढ़ाकर कंपनी स्तर पर कर दिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar indo nepal pahad news pahad samachar pithogragarh news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version