Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्‍तराखंड के हर युवा को देंगे रोजगार, बेरोजगारों को पांच हजार हर माह भत्‍ता : अरविंद केजरीवाल
    Uncategorized

    उत्‍तराखंड के हर युवा को देंगे रोजगार, बेरोजगारों को पांच हजार हर माह भत्‍ता : अरविंद केजरीवाल

    adminBy adminSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्‍तराखंड के हर युवा को देंगे रोजगार, बेरोजगारों को पांच हजार हर माह भत्‍ता : अरविंद केजरीवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी ने सूबे में अपनी गतिविधियां बड़ा दी हैं जिससे अभी से चुनावी माहौल गर्माना शुरू हो गया है। रविवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुमाऊं की राजधानी कहे जाने वाले शहर हल्‍द्वानी पहुंचे। कुमाऊं में यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान एक बैंक्‍वेट हाल में प्रेस वाता करते हुए युवाओं को लेकर कई लोक लुभावने घोषणाएं कीं। कहा कि प्रदेश के हर युवा को रोजगार उपलब्‍ध कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए पार्टी ने पूरा प्‍लान तैयार किया है।

    अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि जब तक परिवार के किसी एक युवा को रोजगार नहीं मिल जाता है तब तक उस परिवार के एक युवक को पांच हजार हर माह दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    प्रदेश के युवाओं के लिए छह प्‍लान

    1. हर बेरोजगार युवा को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
      2. हर परिवार के एक युवा को पांच हजार हर माह देंगे, जब तक कि उसे रोजगार न मिल जाए।
      3. सरकारी और निजी सेक्‍टर में 80 फीसद नौकरी स्‍थानीय युवाओं के लिए रिजर्व होगी।
      4. छह माह में एक लाख नौकरी तैयार करेंगे
      5. जॉब पोर्टल उत्‍तराखंड के बच्‍चों के लिए बनाएंगे, जहां नौकरी देने और लेने वाले दोनों होंगे।
      6. एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा रोजगार और पलायन का मंत्रायलय।

     

    aap uttarakhand arvind kejriwal devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand aam aadmi party uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version