Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कच्ची उम्र में महंगे नशे का शौक पूरा करने को बन गए अपहरणकर्ता
    Uncategorized

    कच्ची उम्र में महंगे नशे का शौक पूरा करने को बन गए अपहरणकर्ता

    adminBy adminSeptember 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कच्ची उम्र में महंगे नशे का शौक पूरा करने को बन गए अपहरणकर्ता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्‍तराखंड में अपराधों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब अपराध केवल शहर में ही नहीं पहाड़ भी चढ़ चुके है। वहीं पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार पहाड़ों में चरम पर है। आज बागेश्वर जैसे शांत पहाड़ी जिले में अपहरण का एक मामला सामने आया तो पूरे पहाड़ में हडक़ंप मच गया। दो नाबालिक बच्चों के अपहरण की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में सभी थानो में अलर्ट जारी किया गया। तुंरत टीमों का गठन किया गया। इसके बाद बागेश्वर और अल्मोड़ा की एसओजी टीम ने अपहरणकर्ताओं को रात करीब 10 बजे खैरना के समीप गिरफ्तार कर लिया।

    सूपी, पतियार निवासी 16 वर्षीय देवेंद्र सिंह और उसके साथी 13 वर्षीय कृष्णा सिंह गत बुधवार को कपकोट अस्तपाल आए थे। वह दवाइयां आदि खरीदने के बाद घर को लौट रहे थे। उन्हें कपकोट बाजार में चार युवक मिले। जिसमें एक युवक स्थानीय था। जिसे वह दोनों पहचानते थे। पुलिस के अनुसार एक युवक पालड़ीछीना, कपकोट और दो अन्य रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चरस आदि की तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि वह चारों युवक किसी गाड़ी का सौदा करने आए थे। शायद उनका काम नहीं बना, जिसके बाद वह देवेंद्र और कृष्णा उठाकर अपने साथ ले गए।

    अपहरणकर्ताओं ने एक अपहृत बालक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। 37 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए। 6 लाख रुपये में से शेष धनराशि बताए हुए स्थान पर लाने को कहा। क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपये की रकम बरामद हुई। आरोपियों के बैंक खाते सीज करवा दिए गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में ही अपहरण के कारण सामने आएंगे। चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज गिया गया।

    शांत पहाड़ी वादियों की अपहरण जैसी जघन्य घटना ने अशांत कर दिया। महंगे नशे का शौक और उसे पूरा करने के लिए शाटकट से रुपये कमाने के लिए दुस्साहसिक घटना कर दी।  बच्चों का अपहरण व छोडऩे के नाम पर मोटी फिरौती की जिले में यह पहली वारदात है। खास बात कि नशे के धंधे से जुड़े अपहरणकर्ताओं पर खाकी की नजर पहले से ही थी, मगर वह हत्थे नहीं चढ़े थे। कोरोनाकाल में जहां नौकरी छोड़कर प्रवासी गांव वापस लौट आए हैं। खेतीबाड़ी व मेहनत कर आजीविका भी जुटाने लगे हैं। दूसरी ओर कुछ युवा ऐसे भी हैं जो रातों रात पैसा कमाने की सोच और नशे की बढ़ती प्रवृति के कारण अपराध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

    apharan bageshwar news devbhumi news devbhumi samachar nasha pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version