Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: 20 तोला सोना व दो बच्चों को लेकर आत्महत्या करने यहां पहुंची BSNL अधिकारी की पत्नी…
    Uncategorized

    उत्तराखंड: 20 तोला सोना व दो बच्चों को लेकर आत्महत्या करने यहां पहुंची BSNL अधिकारी की पत्नी…

    adminBy adminSeptember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: 20 तोला सोना व दो बच्चों को लेकर आत्महत्या करने यहां पहुंची BSNL अधिकारी की पत्नी…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रूडक़ी बस स्टैंड पहुंची एक महिला ने सबको चौका दिया। महिला घर से 20 तोला सोना लेकर आत्महत्या करने हरिद्वार को चल दी। यहीं नहीं महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। महिला का पति भारत संचार निगम लिमिटेड उत्तरप्रदेश में तैनात एक अधिकारी है। तभी ऐन मौके पर रूडक़ी पुलिस को खबर लगी तो उन्होंने महिला रोक दिया इसके बाद पति को बुलाया गया।

    पूरा मामला आज यानी बुधवार का है। यूपी रोडवेज की बस में एक महिला अपने दो बच्चों 10 वर्ष और 12 वर्ष के साथ बैठी थी। महिला को हरिद्वार जाना था। लेकिन रास्ते में सफर के दौरान चालक का महिला का व्यवहार अटपटा लगा। इसके बाद जैसे ही बस रुडक़ी बस स्टैंड पर पहुंची तो चालक ने बस अड्डे पर तैनात पुलिसकर्मी को बताया कि बस मेें एक महिला मानसिक रूप से काफी परेशान लग रही है। इसकी सूचना पुलिसकर्मी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा को दी। उधर से प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों से महिला को कोतवाली लाने को कहा।

    अब पुलिस बस के अंदर महिला के पास गई तो पता चला कि महिला के साथ उसके दो बच्चे हैं। महिला यूपी के गाजियाबाद में बीएसएनएल में तैनात एक अधिकारी की पत्नी है। ऐसे में बातें करते हुए वह भावुक हो गई बोली वह जिंदगी से परेशान है। इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर करीब 20 तोले सोने के जेवरात मिले। बैग में जेवरात देख पुलिस के होश उड़ गये।

    इसके बाद पुलिस ने उसे सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि यह सब जेवरात उसके अपने हैं। वह जिदंगी से तंग आकर बच्चों समेत हरिद्वार गंगा में कूदने जा रही है। जेवरात व किसी मंदिर में दान दे देगी। उसकी बातें सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। इसे बाद पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले आये। जहां पुलिसकर्मियों ने महिला को बहुत समझाया। इसके बाद महिला के पति को फोन कर रूडक़ी बुलाया गया। गाजियाबाद से महिला का पति रूडक़ी पहुंचा। महिला ने आगे से अपने पति को ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों और महिला को उनके पति के साथ भेजा गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version