Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पिथोरागढ़: पहाड़ में अपनी बकरी बचाने को शेर से भिड़ गया नरेश…. और फिर मार डाला
    Uncategorized

    पिथोरागढ़: पहाड़ में अपनी बकरी बचाने को शेर से भिड़ गया नरेश…. और फिर मार डाला

    adminBy adminSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिथौरागढ़ जिले में नैनी सैनी क्षेत्र में गुलदार से एक ग्रामीण भिड गया। आत्मरक्षा के लिए ग्रामीण ने गुलदार को मार दिया। नैनी सैनी निवासी नरेश सिंह सौन घर से लगभग 20 मीटर दूरी पर बकरियों को चरा रहा था। इस दौरान गुलदार ने एक बकरी पर झपट्टा मारा। नरेश सिंह बकरी को बचाने गया तो गुलदार ने उस पर ही हमला कर दिया। आत्मरक्षा के लिए नरेंद्र सिंह गुलदार के साथ भिड़ गया। दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। नरेश  सिंह के हाथ में दराती थी और उसने दराती से गुलदार पर प्रहार किया। दराती के वार से गुलदार की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीण भी घायल हो गया।

    आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मार गिराने की सूचना ग्रामीण ने स्वयं ही वन विभाग को दी। जानकारी के मुताबिक, नैनीसैनी निवासी नरेश सौन मंगलवार दोपहर मवेशी चुगाने घर के समीप जंगल में गए थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाये बैठे गुलदार ने नरेश पर अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराये बिना नरेश ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया। नरेश ने दराती से गुलदार के सिर पर तब तक ताबड़तोड़ प्रहार किए जब तक गुलदार निढाल होकर गिर नहीं गया। नरेश ने वन विभाग को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गुलदार से मुकाबला किया नहीं तो गुलदार उसे निवाला बना लेता।

    वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि गुलदार के सिर पर दराती से हमले के निशान मिले हैं। यह मादा गुलदार है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का शव नष्ट कर दिया गया है। जोशी ने बताया कि प्रत्यक्षदक्षियों ने भी बताया है कि नरेश ने आत्मरक्षा में गुलदार पर हमला कर उसे ढेर कर दिया। पिता गंभीर सिंह सौन ने बताया कि नरेश सिल्थाम में सब्जी की एक दुकान में काम करता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version