Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 7 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज की अपने नाम
    खेल

    भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 7 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज की अपने नाम

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कुलदीप यादव बने मैच के हीरो, जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब

    नई दिल्ली। भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल छह रन पर नाबाद रहे।

    भारत ने मैच के पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इस दौरान साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट गिरे, लेकिन राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

    इस जीत के साथ शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार आगाज किया। पिछली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी, लेकिन गिल ने इस बार वेस्टइंडीज का 2-0 से क्लीन स्वीप किया। रवींद्र जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ और कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

    पहली पारी में भारत का दबदबा

    पहली पारी में भारत ने पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। यशस्वी जायसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (129*) ने शतकीय पारियां खेलीं। साई सुदर्शन (87) और ध्रुव जुरेल (44) ने भी अहम योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट झटके।

    कुलदीप की फिर चली जादुई गेंदबाजी

    वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक सफलता मिली।

    फॉलोऑन के बाद भी संघर्ष

    फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक जड़कर टीम को संभाला, जबकि जस्टिन ग्रीव्स (50*) नाबाद रहे। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए।

    अब दक्षिण अफ्रीका से अगली भिड़ंत

    भारत की अगली टेस्ट सीरीज नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी एक और रोमांचक प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    2nd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज की 1-1 से बराबर

    July 17, 2026

    क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का सफर? माता-पिता पहुंचे लंदन, संन्यास की अटकलें तेज

    July 17, 2026

    महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर

    July 14, 2026

    भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

    July 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version