Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»Dream 11 team: IPL ने खोल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, 49 रुपये लगाकर बन गया करोड़पति
    खेल

    Dream 11 team: IPL ने खोल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, 49 रुपये लगाकर बन गया करोड़पति

    adminBy adminApril 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Dream 11 team: IPL ने खोल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, 49 रुपये लगाकर बन गया करोड़पति
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    साल 2000 में एक मस्त मूवी आई थी. हेरा-फेरी. मूवी में एक गाना था, ‘देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के’. और कुछ इसी तरह किस्मत मेहरबान हुई है, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले, शहाबुद्दीन नाम के ट्रक ड्राइवर पर. जो रातों-रात करोड़पति बन गए हैं. उन्होंने फैंटेसी ऐप ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए. शहाबुद्दीन ने कोलकाता और पंजाब के बीच IPL मुकाबले में टीम बनाई थी. जिसमें वो पहले स्थान पर रहे. और इस वजह से उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. शहाबुद्दीन ने इस टीम को बनाने में महज़ 49 रुपये खर्च किए थे. भास्कर में छपी खबर के मुताबिक शहाबुद्दीन करीब 2 साल से इस ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे. आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें:उत्तराखंड का एक और युवक आईपीएल में बना मालामाल, Dream 11 पर अजीत ने जीते पूरे 1 करोड़ रुपए

    इसी दौरान उन्होंने शनिवार, 1 अप्रैल को कोलकाता और पंजाब के बीच हुए मैच में भी अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने 49 रुपये की एंट्री फी वाली कैटेगरी में टीम बनाई. और किस्मत ने इस बार उनका साथ दिया और शहाबुद्दीन पहले स्थान पर रहे. इस दौरान उन्होंने कुल डेढ़ करोड़ रुपये जीते. जिसमें से लगभग 1.05 करोड़ रुपए उनके अकांउट में ट्रांसफर किए जाएंगे. बाकी ईनामी राशि का 30 प्रतिशत रुपए टैक्स में कट जाएंगे. बाकि ऐसे गेम्स में कोई ट्रिक नहीं होती, सब चांस की बात है. दो साल से लगे शहाबुद्दीन का चांस लग गया और वो राजाबाबू बन गए. अब जान लीजिए की शहाबुद्दीन की टीम में कौन-कौन थे. दरअसल इस मैच की ड्रीम 11 टीम में उन्होंने अर्शदीप को कप्तान और उपकप्तान सिकंदर रजा को बनाया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में शिखर धवन, भानुका राजपक्षा, आर गुरबाज, नितीश राणा, वेंकेटश अय्यर, आंद्रे रसल, सैम करन, टिम साउदी और राहुल चहर को शामिल किया था.
    पैसे जीतने के बाद शहाबुद्दीन ने बेहद खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक इस पैसे से वो सबसे पहले खुद का एक घर बनाएंगे. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

    ‘मैं एक ड्राइवर हूं और फिलहाल किराए के मकान में रहता हूं. सबसे पहले मेरा सपना है कि इस इनामी राशि से खुद का घर बनाऊंगा. इसके बाद कुछ और बिजनेस करूंगा. इतनी बड़ी इनामी राशि जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग घर आकर हमें बधाई दे रहे हैं.’

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

    December 16, 2025

    जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने 

    December 10, 2025

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

    December 3, 2025

    जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

    December 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version