Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का IPL 2018 में चयन, सोशल मीडिया पर उठे उम्र विवाद
    खेल

    13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का IPL 2018 में चयन, सोशल मीडिया पर उठे उम्र विवाद

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2018 के 18वें सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में एक खास घटना घटी, जब 13 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपनी टीम में शामिल किया। ₹30 लाख बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी पर राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.10 करोड़ की फाइनल बोली लगाई, और इस तरह वह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव सूर्यवंशी इससे पहले कभी 13 साल की उम्र में आईपीएल में चुने गए पहले क्रिकेटर बने हैं।

    वैभव के चयन के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग वैभव की उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वह 13 साल के नहीं बल्कि ज्यादा उम्र के हैं और उन्होंने उम्र में धोखाधड़ी की है।

    वैभव के पिता ने किया खुलासा, कहा – “उम्र में धोखाधड़ी का सवाल नहीं है”
    इंडिया.कॉम ने इस मामले पर वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, “इस विषय में किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वैभव ने उम्र में कोई धोखाधड़ी नहीं की है।” संजीव सूर्यवंशी ने आगे कहा, “वैभव भारत के लिए अंडर 16, अंडर 19 और भारत B टीम के साथ खेल चुका है। जब वह अंडर 16 टीम के लिए चुना गया था, तब उसका बोन टेस्ट किया गया था, जिसमें यह साफ हो गया कि उसकी उम्र सही है।”

    संजीव ने कहा, “अगर किसी को अब भी चिंता है तो जब वैभव सीनियर टीम के लिए चुना जाएगा, तो फिर से उसका बोन टेस्ट किया जाएगा और इस तरह से पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तब सबको पता चल जाएगा कि सच क्या है।”

    वैभव की प्रतिक्रिया – “मैं सिर्फ अपने खेल पर फोकस करता हूं”
    वैभव सूर्यवंशी के पिता ने यह भी बताया कि ऐसे सवालों से उनके बेटे को कोई फर्क नहीं पड़ता। “वैभव को इन सवालों की कोई चिंता नहीं है। वह सिर्फ अपने खेल पर फोकस करता है और अपना खेल एन्जॉय करना जानता है,” उन्होंने कहा।

    इसके अलावा, संजीव सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि आईपीएल नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट से एक अधिकारी का फोन आया था, जिसमें उन्होंने वैभव को टीम में शामिल करने का निर्णय लिया और कहा, “हमें पता चला कि हमारा बेटा बहुत प्रतिभाशाली है और हमने ट्रायल के दौरान उसे देखकर ही तय किया कि हम उसे अपनी टीम में शामिल करेंगे।”

    वैभव सूर्यवंशी के चयन के बाद उनके परिवार और उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। अब देखना यह होगा कि यह युवा क्रिकेटर आईपीएल में अपनी प्रतिभा का लोहा कैसे मनवाता है और क्या वह क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा बनता है।

    age controversy Cricketer Vaibhav Suryavanshi IPL 2018 में चयन selection in IPL 2018 social media उम्र विवाद क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सोशल मीडिया
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

    December 16, 2025

    जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने 

    December 10, 2025

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

    December 3, 2025

    जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

    December 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version