Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»राहुल गांधी की चिखली रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द, किसानों से संवाद का था कार्यक्रम
    राजनीति

    राहुल गांधी की चिखली रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द, किसानों से संवाद का था कार्यक्रम

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंगलवार को बुलढाणा जिले के चिखली में होने वाली चुनावी रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इस रैली का आयोजन कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में किया गया था, जिसमें राहुल गांधी सोयाबीन और कपास किसानों से संवाद करने वाले थे।

    राहुल गांधी ने इस रैली के रद्द होने की जानकारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, “मुझे आज चिखली आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे सोयाबीन और कपास उत्पादक किसानों से बातचीत करनी थी, जो वर्तमान में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।”

    राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को सोयाबीन और कपास का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे वे परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है।”

    नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi का महाराष्ट्र की जनता के लिए संदेश:

    मैं आप सभी से माफी चाहता हूं। मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन के किसानों से मिलना था और एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण नहीं आ पाया।

    मैं जानता हूं कि महाराष्ट्र में… pic.twitter.com/6nylQ8MZR2

    — Congress (@INCIndia) November 12, 2024

    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आएगा, तो किसानों की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी के कारण राहुल गांधी का उड़ान भरना संभव नहीं हो सका।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवम्बर को एक ही चरण में होंगे और 23 नवम्बर को मतगणना की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version