Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 51 मौतें, पीएम मोदी करेंगे हवाई सर्वेक्षण
    राष्ट्रीय

    पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 51 मौतें, पीएम मोदी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चंडीगढ़/गुरदासपुर: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। राज्य के 15 जिलों में बाढ़ ने अब तक 51 लोगों की जान ले ली है, जबकि 3.87 लाख से अधिक लोग और 4.56 लाख एकड़ फसल प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने केंद्र को नुकसान की अंतरिम रिपोर्ट भेज दी है और जल्द ही अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।

    राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केंद्र सरकार से 20,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की है। साथ ही, पंजाब का 60,000 करोड़ रुपये का लंबित बकाया भी जारी करने की अपील की गई है ताकि आपदा से जूझ रहे लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

    प्रधानमंत्री मोदी का दौरा आज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय राहत दलों से बातचीत करेंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।” प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने जताई राहत पैकेज की उम्मीद

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री के दौरे का स्वागत किया, हालांकि अपनी तबीयत खराब होने के कारण वे दौरे में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री पंजाबियों के दर्द को समझते हुए कोई बड़ा राहत पैकेज घोषित करेंगे।”

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी केंद्र से उदार राहत की मांग करते हुए कहा कि राज्य को हुए व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए सहयोग आवश्यक है।

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज

    प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्र से राहत पैकेज की मांग की है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवां ने तंज कसते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री को अब जाकर पंजाब की याद आई है।” उन्होंने यह भी कहा कि केवल फोटो खिंचवाकर लौट जाने से बात नहीं बनेगी, बल्कि वास्तविक राहत दी जानी चाहिए।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    राज्य सरकार के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना के 30 हेलिकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। पिछले 24 घंटे में 77 और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। घरों और पशुधन के नुकसान का आकलन पानी घटने के बाद किया जा रहा है।

    स्कूल फिर से खुले, पर कुछ अभी भी बंद

    लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को सोमवार को फिर से खोला गया। मंगलवार से विद्यार्थियों की कक्षाएं फिर शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल परिसरों में फोगिंग और स्वच्छता कार्य कर रही हैं। हालांकि, होशियारपुर जिले के 14 सरकारी स्कूल अभी भी बंद रहेंगे और स्थिति सामान्य होने पर ही खोले जाएंगे।

    स्थिति पर प्रशासन की नजर

    राज्य के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि नुकसान का सटीक आकलन पानी के पूरी तरह घटने के बाद ही किया जा सकेगा। जिला प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और हर संभव राहत पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version