Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान करने की अपील की
    राष्ट्रीय

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान करने की अपील की

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे देश की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

    7 दिसंबर, 2024 को एएफएफडी के अवसर पर एक वीडियो संदेश में रक्षा मंत्री ने इस दिन को नागरिकों के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को पहचानने और उन बहादुर सैनिकों के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने के संकल्प की पुष्टि करने का अवसर बताया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सशस्त्र बल एक अभेद्य सुरक्षा कवच की तरह हैं, जो सभी स्थितियों में हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं – न केवल बाहरी खतरों के खिलाफ, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी। हमारे सैनिकों का बलिदान और अनुशासन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

    पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपना योगदान देने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका योगदान सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए सौ हाथों से कमाना और हजार हाथों से दान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    On the Armed Forces Flag Day, the nation salutes the courage, valour, fortitude and sacrifices of Indian Armed Forces. pic.twitter.com/zHjlkwlDYK

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 7, 2024

    मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों और सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल एएफएफडी (सशस्त्र सेना झंडा दिवस) मनाया जाता है। रक्षा मंत्रालय का पूर्व सैनिक कल्याण विभाग युद्ध विधवाओं, शहीद सैनिकों के आश्रितों और दिव्यांग व्यक्तियों सहित पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। विभाग उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है जैसे दरिद्रता अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता, अंतिम संस्कार के लिए सहायता, चिकित्सा सहायता और अनाथ या दिव्यांग बच्चों के लिए सहायता।

    निम्नलिखित बैंक खातों में चेक/डीडी/एनईएफटी/आरटीजीएस द्वारा अंशदान किया जा सकता है:

    क्र.सं बैंक का नाम और पता खाता संख्या आईएफएससी (IFSC) कोड
    1 पंजाब नेशनल बैंक, सेवा भवन, आरके पुरम नई दिल्ली -110066 3083000100179875 PUNB0308300
    2 भारतीय स्टेट बैंक, आरके पुरम, नई दिल्ली -110066 34420400623 SBIN0001076
    3 आईसीआईसीआई बैंक, आईडीए हाउस, सेक्टर-4, आरके पुरम नई दिल्ली -110022 182401001380 ICIC0001824
    appeal to contribute to the fund Armed Forces Flag Day Defense Minister Rajnath Singh कोष में योगदान करने की अपील रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र सेना झंडा दिवस
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version