Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, August 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»संभल हिंसा और अजमेर दरगाह सर्वे पर मौलाना यासूब अब्बास की कड़ी प्रतिक्रिया
    राष्ट्रीय

    संभल हिंसा और अजमेर दरगाह सर्वे पर मौलाना यासूब अब्बास की कड़ी प्रतिक्रिया

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    संभल: संभल हिंसा और अजमेर दरगाह के सर्वे पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हिंदुस्तान में एक बार फिर से देश में तबाही का माहौल पैदा किया जा रहा है। मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे देश में मस्जिदों और मकानों के नीचे मंदिर खोजे जा रहे हैं, यह पूरे देश को गृह युद्ध की ओर धकेलने का प्रयास है।

    मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी समुदायों के विश्वास की बात करते हैं, लेकिन इसके बावजूद देश को तबाही और बर्बादी की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संभल हिंसा को ‘खून की होली’ करार देते हुए कहा कि इस घटना में महिलाओं की गोद उजड़ी और औरतों के सुहाग लूटे गए।

    अजमेर दरगाह पर मंदिर की बात पर विरोध
    मौलाना ने अजमेर दरगाह के सर्वे पर भी सवाल उठाया, जो कि 800 साल पुरानी है, और कहा कि इस दरगाह पर मुसलमानों से ज्यादा हिंदू जाते हैं और यहां इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद के बाद अब हर जगह मंदिर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग—हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई—अपने-अपने धर्मस्थलों में पूजा करते हैं, और यह धर्म का नहीं, बल्कि आस्था का सवाल है।

    शांति की अपील और एकजुटता की आवश्यकता
    मौलाना ने यह भी कहा कि देश में शांति और अमन बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी मंदिर या मस्जिद बनाना हो तो किसी से कोई एतराज नहीं है, लेकिन मस्जिदों के नीचे शिवलिंग या मंदिर ढूंढने की कोशिश न की जाए, क्योंकि यह केवल देश की शांति को नष्ट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम एकजुट हो गए, तो हिंदुस्तान फिर से सोने की चिड़ीया बनेगा।

    सपा का आरोपियों को कानूनी मदद का आश्वासन
    समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने संभल हिंसा मामले में आरोपियों से मुरादाबाद जिला जेल में मुलाकात की और उन लोगों को कानूनी मदद का आश्वासन दिया, जिन पर ‘‘झूठा’’ मामला दर्ज किया गया है। पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य और मुरादाबाद के पूर्व महापौर एस.टी. हसन ने यह जानकारी दी।

    संभल हिंसा का घटनाक्रम
    संभल में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा के संबंध में 2,750 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल का भी नाम शामिल है।

    Ajmer Dargah survey Maulana Yasoob Abbas Sambhal violence अजमेर दरगाह सर्वे मौलाना यासूब अब्बास संभल हिंसा
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version