Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद विश्वराज सिंह का चित्तौड़गढ़ किले में राजतिलक, मेवाड़ की शासक परंपरा का निर्वहन
    राष्ट्रीय

    महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद विश्वराज सिंह का चित्तौड़गढ़ किले में राजतिलक, मेवाड़ की शासक परंपरा का निर्वहन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उदयपुर: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराज सिंह का सोमवार को चित्तौड़गढ़ किले में पगड़ी दस्तूर किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें मेवाड़ की शासक परंपरा के तहत राजगद्दी पर बैठाया जाएगा, और तलवार की धार से अंगूठा काटकर उनका राजतिलक किया जाएगा। यह समारोह चित्तौड़ दुर्ग के फतेह प्रकाश महल में होगा, जहां सलूंबर ठिकानेदार इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन करेंगे।

    राजतिलक के बाद, विश्वराज सिंह मेवाड़ के लोगां से मिलेंगे और फिर वे प्रयागगिरी महाराज की धूणी पर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे मेवाड़ के कुलदेवता एकलिंगजी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। मेवाड़ की शासक परंपरा के अनुसार, शासक खुद को एकलिंगनाथ जी का दीवान मानते हैं, और विश्वराज सिंह इस परंपरा को निभाते हुए एकलिंगजी महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे।

    उदयपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
    वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर परिवार में विवाद भी उभर कर सामने आया है। उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ और उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह ने इसे गैरकानूनी करार दिया है। उनका कहना है कि मेवाड़ राजघराना एक ट्रस्ट के तहत चलता है, जिसका संचालन उनके पिता ने उन्हें सौंपा था। ऐसे में वे और उनके बेटे ही राजगद्दी के वास्तविक उत्तराधिकारी हैं। इस विवाद के चलते उदयपुर पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    महेंद्र सिंह मेवाड़ का योगदान और इतिहास
    महेंद्र सिंह मेवाड़, जो 16वीं शताब्दी के राजपूत राजा महाराणा प्रताप के वंशज थे, का पिछले हफ्ते 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। महेंद्र सिंह मेवाड़ ने 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव जीते थे। वे मेवाड़ के इतिहास और परंपराओं के संरक्षक थे।

    महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे, विश्वराज सिंह मेवाड़ वर्तमान में राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट से भाजपा विधायक हैं, जबकि उनकी बहू महिमा कुमारी राजसमंद से भाजपा सांसद हैं।

    यह समारोह मेवाड़ की शासक परंपरा को जीवित रखने और परिवार के उत्तराधिकार को लेकर महत्वपूर्ण है, और आने वाले दिनों में इस पर और भी चर्चाएं हो सकती हैं।

    Chittorgarh Fort Coronation Mahendra Singh Mewar Ruling Tradition of Mewar Vishvaraj Singh चित्तौड़गढ़ किले महेंद्र सिंह मेवाड़ मेवाड़ की शासक परंपरा राजतिलक विश्वराज सिंह
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version