Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»अनुशक्ति नगर सीट पर शुरुआती बढ़त के बाद हारे फहद अहमद, स्वरा भास्कर ने EVM पर उठाया सवाल
    राजनीति

    अनुशक्ति नगर सीट पर शुरुआती बढ़त के बाद हारे फहद अहमद, स्वरा भास्कर ने EVM पर उठाया सवाल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन आगे चल रही है, जबकि इंडिया गठबंधन के लिए 50 सीटों का आकंड़ा भी पार कर पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है. मतगणना के बीच आरोप प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है, शनिवार को वोट काउंटिंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ईवीएम को लेकर बड़ा सवाल उठाया. स्वरा भास्कर के पति और एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रत्याशी फहद अहमद महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़ रहे थे. शुरुआती बढ़त के बाद फहद अहमद को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने एक्स पर एक पोस्ट कर ईवीएम पर सवाल उठाया.

    अणुशक्ति नगर सीट से हारे फहद अहमद
    खबर लिखे जाने तक सामने आए आंकड़ों में अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रत्याशी फहद अहमद को हार का सामना करना पड़ा है. कई राउंड की मतगणना के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के उम्मीदवार फहद अहमद वर्तमान में अजीत पवार के राकांपा के उम्मीदवार सना मलिक से 3,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे और गिनती पूरी होने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पति को मिली बढ़त के बाद मिली हार देख पत्नी स्वरा भास्कर से रहा नहीं गया और उन्होंने एक्स पर अपनी भड़ास निकाली. स्वरा भास्कर ने चुनाव आयोग से ईवीएम पर सवाल उठाया.

    चुनाव आयोग को टैग कर स्वरा ने पूछा ये सवाल
    स्वरा ने एक्स पर अंग्रेज और हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे.. अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अणुशक्ति नगर विधान सभा में एनसीपी-एसपी के फहद जिरार अहमद की लगातार बढ़त के बाद… राउंड 17, 18, 19 में अचानक 99% बैटरी चार्जर वाली ईवीएम खुल गईं और बीजेपी समर्थित एनसीपी-अजीत पवार उम्मीदवार ने बढ़त ले ली.’ अपने पोस्ट में स्वरा भास्कर ने चुनाव आयोग और महा विकास अघाड़ी के शीर्ष नेताओं को टैग करते हुए ये सवाल पूछा. स्वरा से पहले उनके पति फहद अहमद ने भी ट्वीट किया कि वह 17वें राउंड तक आगे चल रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के पास जाएंगे.

    पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे.. @ECISVEEP @SpokespersonECI
    अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे ? @NCPspeaks

    — Swara Bhasker (@ReallySwara) November 23, 2024

    Anushakti Nagar seat EVM पर उठाया सवाल Fahad Ahmed raised questions on EVM Swara Bhaskar अनुशक्ति नगर सीट फहद अहमद स्वरा भास्कर
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version