Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    Chardham Yatra 2026: यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क

    February 17, 2026

    देहरादून: बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    February 16, 2026

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, February 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराए 10 नकस्ली; हथियार और गोला-बारूद भी किया जब्त
    राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराए 10 नकस्ली; हथियार और गोला-बारूद भी किया जब्त

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। क्षेत्र के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में इंसास राइफल, एके-47 और एक एसएलआर समेत कई हथियार बरामद हुए। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह भेज्जी पुलिस थाने के अंतर्गत एक जंगल में शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

    वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमारे सुरक्षाबलों के जवान लगातार बस्तर को नक्सली मुक्त करने के लिए बहादुरी से कम कर रहे हैं। इस सफलता के लिए मैं सुरक्षा बल के जवानों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे जवान ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं, जहां जाने की कल्पना नहीं की जा सकती। मैं सुरक्षा बल के जवानों की बहादुरी को नमन करता हूं। डबल इंजन की सरकार बस्तर की जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी बहादुरी और कुशलता से काम कर रही है और उन्हें लगातार सफलता मिल रही है। इस सफलता के लिए मैं सुरक्षा बल के जवानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    बस्तर के महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने पुष्टि की है कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और 10 शव बरामद कर लिए गए हैं। इस साल जनवरी से अब तक कम से कम 257 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 861 गिरफ्तार किए गए और 789 ने आत्मसमर्पण किया है।

    arms and ammunition seized Chhattisgarh encounter security forces छत्तीसगढ़ मुठभेड़ सुरक्षाबलों हथियार और गोला-बारूद जब्त
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version