Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अमेरिका में भारतीय छात्र ने गंवाई जान, मिसफायर हुई हंटिंग गन
    National

    बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अमेरिका में भारतीय छात्र ने गंवाई जान, मिसफायर हुई हंटिंग गन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: अमेरिका के अटलांटा में एक भारतीय छात्र की जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन रेड्डी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्यन रेड्डी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था, तभी गलती से उसकी हंटिंग गन से गोली चल गई जो सीधे उसके सीने में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    आर्यन रेड्डी तेलंगाना के भुवनागिरी जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में अटलांटा के कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। अपनी पढ़ाई और मेहनत के लिए जाने जाने वाले आर्यन की अचानक हुई मौत से उनके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। आर्यन का पार्थिव शरीर आज रात तेलंगाना पहुंचने की उम्मीद है।

    अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर कैसे यह दुर्घटना हुई। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या हथियार को संभालते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। आर्यन के शिक्षकों और दोस्तों ने बताया कि वह एक मेहनती और होशियार छात्र था। उसकी मौत से सभी सदमे में हैं।

    America Birthday celebration hunting gun misfired Indian student lost his life अमेरिका बर्थडे सेलिब्रेशन भारतीय छात्र ने गंवाई जान मिसफायर हुई हंटिंग गन
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘हम संविधान और कुरान के अनुयायी हैं, आपकी विचारधारा को ठोकर मारते हैं’: UCC पर ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला

    September 17, 2026

    हरिद्वार में सनसनी: सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

    September 17, 2026

    लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर शिकंजा: पहलगाम हमले सहित कई आतंकी वारदातों के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

    September 17, 2026

    दिल्ली मतदाता सूची विवाद: 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को करेगा सुनवाई

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version