Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा बस हादसा: पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत

    November 17, 2026

    अंकिता हत्याकांड में नया मोड़! पुलकित के पिता ने उठाए कई सवाल, VIP एंगल पर भी दिया बयान

    November 16, 2026

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, November 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»अमेरिका में रिश्वत कांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘अडानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए’
    National

    अमेरिका में रिश्वत कांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘अडानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए’

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में रिश्वत कांड को लेकर कारोबारी गौतम अडानी पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी अडानी को संरक्षण दे रहे हैं और उनके साथ अपराध में संलिप्त हैं।

    ‘पीएम मोदी का अडानी से संबंध’
    राहुल गांधी ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि अडानी ने अमेरिका और भारत दोनों जगह कानून तोड़े हैं। मुझे हैरानी है कि वह अब भी खुले क्यों घूम रहे हैं, जबकि कई मामलों में मुख्यमंत्रियों तक को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।’ उन्होंने मांग की कि गौतम अडानी की तुरंत जांच और पूछताछ होनी चाहिए और मामले में शामिल सभी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए।

    शीतकालीन सत्र में उठाएंगे मुद्दा
    राहुल गांधी ने दावा किया कि इस मामले की गहराई से जांच होगी तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी सामने आएगा। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करेगा।

    अडानी पर क्या हैं आरोप?
    अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी। इस मामले में अडानी ग्रुप पर 2020 से 2024 के बीच 25 करोड़ डॉलर (करीब 2236 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप है।

    साजिश और निवेशकों से धोखाधड़ी
    अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि अडानी ने भारतीय उपमहाद्वीप में सोलर प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाई। इस मामले में सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के पूर्व सीईओ विनीत जैन का भी नाम शामिल है।

    राहुल गांधी का सवाल
    राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़े कारोबारी और नेता कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी मामले में सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि इसमें शीर्ष स्तर पर मिलीभगत है। विपक्ष इस मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोरशोर से उठाने की तैयारी कर रहा है।

    अमेरिका में चल रही इस जांच के कारण अडानी ग्रुप को पहले ही भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार और अडानी ग्रुप की ओर से क्या जवाब आता है।

    Adani America bribery scandal rahul gandhi अडानी अमेरिका राहुल गांधी रिश्वत कांड
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

    October 22, 2026

    पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

    October 15, 2026

    विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार

    October 1, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज

    October 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version