Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतदान शुरू, महायुति और एमवीए के बीच कड़ी टक्कर
    राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतदान शुरू, महायुति और एमवीए के बीच कड़ी टक्कर

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में जहां भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है।

    नवनीत राणा का सीएम चेहरे पर बड़ा बयान
    अमरावती में मतदान करने पहुंचीं भाजपा नेता नवनीत राणा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘23 नवंबर को महायुति की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। 26 नवंबर को आप भाजपा के मुख्यमंत्री को शपथ लेते देखेंगे।’

    नवनीत राणा के पति, रवि राणा, बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पति चौथी बार विधायक बनेंगे।

    महायुति और एमवीए का समीकरण
    महायुति गठबंधन:
    भाजपा – 149 सीटों पर
    शिवसेना – 81 सीटों पर
    एनसीपी (अजित पवार गुट) – 59 सीटों पर

    महा विकास आघाड़ी:
    कांग्रेस – 101 सीटों पर
    शिवसेना (यूबीटी) – 95 सीटों पर
    एनसीपी (शरद पवार गुट) – 86 सीटों पर

    इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं।

    चुनाव प्रचार में दिग्गज नेताओं की भागीदारी
    चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जोर-शोर से प्रचार किया। महाराष्ट्र की जनता अब 9.7 करोड़ मतदाताओं के रूप में 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी।

    चुनाव का महत्व
    यह चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। जहां महायुति सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं एमवीए अपनी वापसी के लिए रणनीति बना रहा है। 23 नवंबर को आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि महाराष्ट्र की बागडोर किसके हाथों में होगी।

    https://twitter.com/ANI/status/1859125954112876860

    Maharashtra assembly elections Mahayuti MVA tough competition voting begins एमवीए कड़ी टक्कर मतदान शुरू महायुति महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version