Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    February 16, 2026

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले दमघोंटू हवा, AQI 304 तक पहुंचा; यूपी प्रदूषण बोर्ड ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
    राष्ट्रीय

    दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले दमघोंटू हवा, AQI 304 तक पहुंचा; यूपी प्रदूषण बोर्ड ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों में दिवाली से पहले ही हवा खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हर तरफ स्मॉग की चादर दिखाई दे रही है। एक दिन पहले यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर 304 हो गया है। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

    पाकिस्तान पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण
    ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डीके गुप्ता ने कहा कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण का मुख्य कारण पाकिस्तान में पराली जलाना है। सीमा पार से उठने वाले जहरीले धुएं के साथ-साथ उल्टी दिशा में बहने वाली हवा की वजह से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में एक ही दिन में AQI खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि धुएं की यह चादर हवा की गलत दिशा के कारण रुकी हुई है, जिससे प्रदूषण की समस्या और बढ़ गई है।

    दिल्ली-NCR स्मॉग से ढका, विजिबिलिटी पर असर

    दिल्ली-NCR में हवा न चलने के कारण चारों ओर स्मॉग छाया हुआ है। सोमवार को पालम में विजिबिलिटी 1,000 मीटर और सफदरजंग में 1,500 मीटर तक गिर गई, और कई वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों ने AQI को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया।

    AQI लेवल के मापदंड
    AQI को शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ माना जाता है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version