Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    IMA POP 2025: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा सैन्य अफसर

    June 14, 2025

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025

    बड़ी खबर: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान गिरा…232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे सवार

    June 12, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली सरकार अब दिव्यांगजनों को हर महीने देगी पेंशन, समाज कल्याण मंत्री ने की घोषणा 
    राष्ट्रीय

    दिल्ली सरकार अब दिव्यांगजनों को हर महीने देगी पेंशन, समाज कल्याण मंत्री ने की घोषणा 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों को हर महीने देगी 5000 रुपये पेंशन 

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपये पेंशन देगी। देश भर में दिव्यांगजनों को हर महीने इतनी राशि देने वाला दिल्ली इकलौता राज्य है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिव्यांगजनों को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का फैसला किया है। जिन लोगों की 60 फीसदी से ज्यादा डिसएबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगी, वह हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन के लिए लाभार्थी बन सकते हैं। इस फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

    भारद्वाज ने बताया कि पेंशन लेने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड बनता है। सरकार बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी, संबंधित विभागों को यह स्कीम तुंरत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2011 के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की 15 फीसदी आबादी किसी न किसी रूप में दिव्यांगता का सामना कर रही है। मतगणना के अनुसार, दिल्ली में करीब 2,34,882 लोग दिव्यांग हैं।

    दिल्ली सरकार जिन 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन दे रही है उनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है, और सरकार को उनकी अतिरिक्त मदद करनी चाहिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बड़ी खबर: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान गिरा…232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे सवार

    June 12, 2025

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version