Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    आज से उत्तराखंड में लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    July 1, 2026

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»बम धमकी की फर्जी कॉल्स से हवाई सेवाएं प्रभावित: 50 से अधिक कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों को किया परेशान
    राष्ट्रीय

    बम धमकी की फर्जी कॉल्स से हवाई सेवाएं प्रभावित: 50 से अधिक कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों को किया परेशान

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिछले एक सप्ताह से लगातार विमानों को बम ब्लास्ट की फर्जी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते लगभग 50 फर्जी धमकी भरी कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को भी पांच अकासा एयर और पांच इंडिगो फ्लाइट्स को बम धमाकों की धमकी मिली है। बीते 24 घंटों में 11 विमानों को धमकी मिलने से दिल्ली सहित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर हंगामा मचा हुआ है।

    दिल्ली-लंदन विस्तारा उड़ान को जर्मनी की ओर मोड़ा गया
    शनिवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा फ्लाइट (यूके 17) को बम धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया। इसी दौरान, जयपुर से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट (IX 196) को भी धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी मिली धमकी
    जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को बम धमकी के चलते देरी से उड़ान भरनी पड़ी। इसे सुबह 6:10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन 7:45 बजे दुबई के लिए रवाना हुई। वहीं, विस्तारा की उड़ान जिसे फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया था, ने बाद में लंदन के लिए उड़ान भरी। विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और पायलट ने सुरक्षा के तहत उड़ान को मोड़ने का फैसला लिया।

    यात्रियों को विमान से उतारा गया
    अकासा एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ उड़ानों पर सुरक्षा अलर्ट प्राप्त होने की सूचना दी। सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत, सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और स्थानीय अधिकारियों ने जांच पूरी की।

    टेकऑफ से पहले मिली धमकी
    बेंगलुरु से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट को टेकऑफ से ठीक पहले बम धमकी मिली। एसओपी के तहत पूरी सुरक्षा जांच के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई। कई घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी।

    बढ़ती फर्जी धमकियों ने हवाई यात्राओं में चिंता बढ़ा दी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version