Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»बहराइच हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की संभावना, लाल क्रास के निशान वायरल
    राष्ट्रीय

    बहराइच हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की संभावना, लाल क्रास के निशान वायरल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लाल क्रास के निशान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं कि जल्द ही अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि ये निशान पुराने हैं और समय-समय पर जहां आवश्यकता होती है, वहां निशान लगाए जाते हैं।

    जानकारों के अनुसार, कुछ दिन पहले महसी के विभिन्न कस्बों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें महराजगंज कस्बे में सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया था। प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद अब एक बार फिर से कस्बे में इस अभियान के दोबारा शुरू होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, घरों को गिराने के मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

    लोक निर्माण विभाग ने दिया जवाब
    बहराइच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि ये निशान काफी पुराने हैं और अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो पुराने हैं और समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। अभी घटना स्थल से अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है, यह काम गाइडलाइन के अनुसार ही होगा।

    एसडीएम ने दी सफाई
    महसी के एसडीएम एके सिंह ने भी कहा कि ये निशान पिछले वर्ष के हैं और पब्लिक की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने के दौरान लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि कस्बे में कई दुकानदारों ने टीन शेड लगाकर सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है।

    बहराइच में विसर्जन के दौरान भड़की थी हिंसा
    ज्ञात हो कि बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के दौरान रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद जिले के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को खुद मोर्चा संभालना पड़ा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

    घटना के बाद हुई मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए, और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो हिंसा में शामिल थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version