Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»गूगल का दावा: एआई 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था को देगा 1 ट्रिलियन डॉलर का बढ़ावा
    राष्ट्रीय

    गूगल का दावा: एआई 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था को देगा 1 ट्रिलियन डॉलर का बढ़ावा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गूगल ने हाल ही में दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साल 2028 तक भारत के आर्थिक विकास को तेज़ी से बढ़ावा देने के साथ-साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आंकड़ा भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20 प्रतिशत है। बुधवार को गूगल की एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि एआई भारत को एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभरने की क्षमता प्रदान करता है।

    रिपोर्ट के अनुसार, एआई का उपयोग कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है, जिससे इन क्षेत्रों में सुधार होगा। इससे न केवल भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश विश्व में एक तकनीकी महाशक्ति के रूप में भी उभर सकता है।

    33.8 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक मूल्य करेगा हासिल
    गूगल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक भारत में एआई को अपनाने से कम से कम 33.8 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘एन एआई ऑपोरचुनिटी एजेंडा फॉर इंडिया’ है। इसमें कहा गया है कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, उत्कृष्ट तकनीकी प्रतिभा, युवा जनसांख्यिकी और जीवंत स्टार्ट-अप इको सिस्टम के साथ एआई के लाभों को प्राप्त करने के लिए तैयार है।

    स्वास्थ्य सेवा और कृषि में सुधार
    रिपोर्ट में बताया गया है, “एआई पहले से ही देश की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान कर रहा है, जिसमें कृषि पद्धतियों में क्रांतिकारी बदलाव से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और परिणामों में सुधार शामिल है।” उदाहरण के लिए, एग्रोस्टार जैसे एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म किसानों को सशक्त बना रहे हैं और फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा में, एआई निदान को बेहतर बनाने और वंचित समुदायों के लिए पहुंच का विस्तार कर रहा है।

    गूगल ने एआरएमएमएएन के साथ साझेदारी की है ताकि स्वास्थ्य सूचना कार्यक्रम से बाहर होने के जोखिम वाली महिलाओं की पहचान के लिए एआई का उपयोग किया जा सके।

    सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता
    रिपोर्ट में कहा गया है कि “भारत के लिए एआई अवसर” को बढ़ाने के लिए, सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए: बुनियादी ढांचे और नवाचार में निवेश, मानव पूंजी और एआई-सशक्त कार्यबल का निर्माण, और व्यापक रूप से अपनाने और सार्वभौमिक पहुंच को बढ़ावा देना।

    10 मिलियन भारतीयों को एआई साक्षर बनाया जाएगा
    गूगल का लक्ष्य भारत में 10 मिलियन लोगों को एआई डिजिटल साक्षरता से सशक्त बनाना है, जिसमें छात्र, नौकरी चाहने वाले, शिक्षक, स्टार्टअप, डेवलपर्स और सिविल अधिकारी शामिल हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version