Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»बहराइच हिंसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
    राष्ट्रीय

    बहराइच हिंसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की गई।

    सीएम योगी का आश्वासन
    विधायक सुरेश्वर सिंह पीड़ित परिवार को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। रामगोपाल के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान न्याय की मांग की, और इस दौरान कई बार उनके आंसू छलक पड़े।

    #WATCH उत्तर प्रदेश: बहराइच घटना के मृतकों के परिवार के सदस्यों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। pic.twitter.com/8JCVAY1CLs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2024

    10 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी
    मुख्यमंत्री योगी ने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। विधायक सुरेश्वर सिंह ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    बहराइच हिंसा का घटनाक्रम
    रविवार को बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। हिंसा के चलते कई दुकानों को जला दिया गया और अब तक 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस इस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    इंटरनेट सेवा और यात्रा पर रोक
    घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ने के कारण इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है और सभी विसर्जन यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। मामले में देर रात दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version