Wednesday, December 31

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हार्ट में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई।

सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही और अब उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टर्स ने बताया कि उद्धव ठाकरे को मंगलवार शाम या बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिवसेना (UBT) के समर्थक और पार्टी के नेता राहत की साँस ले रहे हैं।

 

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version