Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»चेन्नई की कंपनी ने दी दिवाली पर 28 कारें और 29 कर्मचारियों को बाइक, कर्मचारियों की मौज
    राष्ट्रीय

    चेन्नई की कंपनी ने दी दिवाली पर 28 कारें और 29 कर्मचारियों को बाइक, कर्मचारियों की मौज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चेन्नई। दिवाली से पहले चेन्नई की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेशकीमती तोहफे देकर चर्चा में आ गई है। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस नाम की इस ढांचागत इस्पात डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 28 चमचमाती कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। यह तोहफे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए दिए गए हैं, जिससे उनकी उत्पादकता और प्रदर्शन को प्रोत्साहन मिले।

    मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां गिफ्ट में दीं
    कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह उपहार कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं। हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी ब्रांड की नई कारें कर्मचारियों को गिफ्ट की गईं। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऐसे महंगे तोहफे दिए हों, लेकिन इस बार का उपहार कर्मचारियों के लिए बेहद खास है।

    कर्मचारियों को क्यों मिली महंगी कारें?
    कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने कहा, “हम अपने कर्मचारियों के अथक प्रयासों और समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते थे। हमारा मानना है कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।” उन्होंने बताया कि कंपनी ने कर्मचारियों के प्रदर्शन और सेवा के वर्षों के आधार पर उनके योगदान को मापा है और उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

    2022 में भी दिए थे खास उपहार
    श्रीधर कन्नन ने कहा कि कंपनी में लगभग 180 कर्मचारी हैं, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन अत्यधिक कुशल हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में भी कंपनी ने अपने कुछ वरिष्ठ सहयोगियों को कार उपहार में दी थी, लेकिन इस बार 28 कारों के साथ-साथ 29 बाइक भी दी गई हैं।

    शादी में भी कंपनी देती है उपहार
    कंपनी केवल दिवाली पर ही नहीं, बल्कि शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। कंपनी ने पहले विवाह सहायता के रूप में 50,000 रुपये दिए थे, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

    कंपनी के इस कदम ने कर्मचारियों को न सिर्फ खुश किया है, बल्कि उनके प्रति कंपनी के समर्पण और सराहना को भी प्रदर्शित किया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version