Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में होंगे शामिल
    राष्ट्रीय

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में होंगे शामिल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की है।

    2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद से भारतीय नेताओं के पाकिस्तान दौरे दुर्लभ हो गए हैं। इससे पहले, 2016 में राजनाथ सिंह सार्क की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2015 में पाकिस्तान गए थे।

    आखिरी बार सुषमा स्वराज ने किया था दौरा
    2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ‘हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंची थीं। इसके बाद उरी और पुलवामा हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और सीमा पर तनाव के चलते दोनों देशों के रिश्तों में सुधार नहीं हो पाया।

    क्या रिश्तों में आएगा कोई बदलाव?
    जयशंकर की इस यात्रा के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इससे भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कोई सुधार होगा? या यह दौरा सिर्फ एससीओ बैठक तक ही सीमित रहेगा, जैसा कि 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा के बाद हुआ था।

    ‘दौरे का मकसद केवल एससीओ मीटिंग’
    विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि यह यात्रा केवल एससीओ बैठक के लिए है और इसे द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए। पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार ने भी इसे एक बहुपक्षीय मीटिंग तक ही सीमित बताया है, जिसमें किसी द्विपक्षीय वार्ता की संभावना कम है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version